RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हुए एकजुट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भोजपुर जिले की हॉट सीट बड़हरा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामते हुए एनडीए समर्थित प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इस राजनीतिक गठजोड़ के साथ 25 वर्षों से चली आ रही पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का भी पटाक्षेप हो गया।
बड़हरा में आयोजित इस ऐतिहासिक मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर सहयोग और एकता का संदेश दिया। मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “आप दोनों के आने से हमारी ताकत कई गुना बढ़ गई है। इस बार की जीत का श्रेय आप दोनों को जाएगा। हम जीवनभर इस सहयोग के लिए आभारी रहेंगे।”
वहीं, कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे विद्यार्थी जीवन से ही राघवेंद्र प्रताप सिंह के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कहा, “राजनीति में मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं। अब जब हम सभी भाजपा के परिवार का हिस्सा हैं, तो हमारा एकमात्र लक्ष्य बड़हरा से राघवेंद्र बाबू को प्रचंड बहुमत से जिताना और बिहार में एनडीए की सरकार बनवाना है।”पूर्व विधायक आशा देवी ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
आशा देवी और सुरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से न केवल बड़हरा बल्कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है। कार्यक्रम में मुखिया मनोज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह, युवा नेता रिंकू सिंह, संदीप सिंह, मनोज उपाध्याय, अवधेश सिंह, विष्णु मिश्रा, अवि सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में इस नए राजनीतिक समीकरण ने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।

Related posts

भोजपुर:राजनीतिक लाभ की चाह में कुंवर सिंह के विकास के नाम पर हो रहे झूठे वादे।

rktvnews

महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,अनुपम राजन

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया राजपुरोहित छात्रावास का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग का किया औचक निरीक्षण!स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच की बैठक में हनुमान चालीसा का पाठ सह हनुमान चालीसा पुस्तक वितरित।

rktvnews

चतरा:पत्थलगडा प्रखण्ड से 22 किलोमिटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मेराल में विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment