RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:02 नवम्बर को आरा मे होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा।

जनसभा की तैयारी को ले भाजपा जिला कार्यालय मे हुई महत्वपूर्ण बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अक्टूबर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा का कार्यक्रम आरा मे 02 नवम्बर को सुनिश्चित हुआ है। विधानसभा चुनाव मे भोजपुर के सातो विधानसभा सहित पटना और बक्सर जिले के भी कुछ विधानसभा में प्रधानमंत्री शामिल होंगे।
आरा के मझौवा हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशाल जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मे आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक मे उतरप्रदेश के जल शक्ति मंत्री सह भोजपुर जिला चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ले कर जिला प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री नागर ,प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने बैठक के दौरान सभी विधानसभा के प्रभारी,संयोजक, विस्तारक,प्रवासी प्रभारी एवं कार्यक्रम के इतर विधानसभा प्रभारियों को जनसभा को विशाल बनाने पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह और राष्ट्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने सभी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या मे जनता और कार्यकर्ताओ की पहुंचने की बात कही और सभी को पंचायत स्तर पर इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम मे विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विस्तारक,प्रवासी प्रभारी,कार्यक्रम प्रभारी आदि शामिल थे।

Related posts

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग आवश्यक -अतिरिक्त मुख्य सचिव, आरडीपीआर -वीसी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने डॉ रेणु मिश्र की पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment