RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला उप निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच हेतु तिथियां निर्धारित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)23 अक्टूबर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है की सभी उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा की जांच हेतु तिथियां निर्धारित की गई हैं। निर्वाचन व्यय लेखा की जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक की जाएगी। व्यय लेखा जांच की तिथियां इस प्रकार हैं –

1. प्रथम निरीक्षण: 30 अक्टूबर 2025
2. द्वितीय निरीक्षण: 04 नवम्बर 2025
3. तृतीय निरीक्षण: 08 नवम्बर 2025

45- घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थी/ निर्वाचन अभिकर्ता निर्वाचन व्यय से संबंधित संधारित लेखा पंजी का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कराएं। निदेश के उल्लंघन की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है।

Related posts

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज घर-घर जाकर कर रहे हैं जनसंपर्क।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुई विशेष साइकिल रैली में डॉ. मनसुख मांडविया के साथ मंत्री और एथलीट शामिल हुए।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी दी।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment