RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के क्रम में तरारी विधानसभा क्षेत्र स्थित पुष्पा उच्च विद्यालय, पीरो के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध Assured Minimum Facilities एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, रैंप, शौचालय, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुगम मतदान सुविधा प्राप्त हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

rktvnews

रायपुर : मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ: श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

सरकार ने भारत को ई-वाहनों के विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन नीति को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जून 25

rktvnews

विहंगम योग संस्थान भोजपुर का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

Leave a Comment