RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जगदीशपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण,उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के क्रम में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 124, 125 एवं 127 का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध Assured Minimum Facilities एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, रैंप, शौचालय, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुगम मतदान सुविधा मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर जगदीशपुर, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:16 नवम्बर को 11:35 बजे अपराह्न में होगा कार्यशाला-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चुनावी स्वयंवर!

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया।

rktvnews

उमरिया:हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित।

rktvnews

Leave a Comment