RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम।

मंत्री निर्मला भूरिया ने की गोवर्धन पूजा, गौसेवकों का किया सम्मान।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)22 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को नया आयाम देते हुए प्रदेश में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और परंपरागत गरिमा के साथ मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले की श्री शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन, आरती एवं परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन की कामना की।
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि गौसंरक्षण हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है, और इसके लिए वैज्ञानिक पशुपालन और जन-भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा की गोवर्धन पूजा के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को सहेजने का कार्य किया, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में जनचेतना का भी सशक्त संदेश दिया। मंत्री भूरिया ने गौसेवा में लगे सात गौसेवकों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में गौशालाओं के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने की योजनाएँ तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिनमें पशुपालकों को सेक्स-सॉर्टेड सीमेन, अजोला, संतुलित आहार जैसी उन्नत तकनीकों से अवगत कराया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव 9 जून 24 को :अध्यक्ष ,डॉ .एस.के.रूंगटा

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा पर डीएम और एसपी ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जातिगत जनगणना पर निकाली आभार यात्रा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment