RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी का 2551 वाँ निर्वाण महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 2551 वाँ निर्वाण महोत्सव भव्य व भक्तिपूर्वक मनाया गया। मुनिश्री108 विशल्यसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य व आशीर्वाद तथा पं शशिकांत जैन शास्त्री के मंगल निर्देशन में प्रातः समय में भगवान महावीर स्वामी जी का जलाभिषेक, भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन, पुष्पवृष्टि, मंगल आरती, शांतिधारा एवं निर्वाण काण्ड पाठ, निर्वाण लाडू समर्पण, नवदेवता पूजन, श्री महावीर स्वामी पूजन, चौसठ रिद्धि विधान किया गया। जिसमें सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा भव्य पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा करने का सौभाग्य डॉ स्मिता जैन, विनीता-पंकज जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कलश के आकार का शुद्ध देशी घी से निर्मित 11 किलो बुंदी निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। जिसका सौभाग्य सुवर्ण प्रसाद जैन सपरिवार प्राप्त हुआ।इस उपलक्ष्य में जल मंदिर प्रांगण को भव्यरूप से सजाया गया था। सजावट व भव्यता को देखकर प्रफुल्लित थे। भगवान महावीर का दर्शन के लिए पधारे मनोज जैन (आई ए एस) का मंदिर कमिटी द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम के उपरांत भक्तों के लिए अल्पाहार एवं प्रसाद का व्यवस्था मंदिर प्रांगण में था। जिसमें अल्पाहार के पुण्यार्जक सुचिता-श्रेयांश जैन एवं प्रसाद के पुण्यार्जक अशोक कुमार जैन, निलेश कुमार जैन थे। संध्याकालीन कार्यक्रम में 108 दीपकों से महाआरती, भजन, रंगोली, दीपकों से मंदिर का सजावट, डांडिया, गरबा, शास्त्र प्रवचन आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में जल मंदिर कमिटी के संयोजक मनोज कुमार जैन, सह संयोजक निलेश कुमार जैन, नेहा जैन, पूजा जैन, रंकित जैन, अनीश जैन, रजत जैन, उषा जैन, सोनू जैन,ओंकार अग्रवाल के साथ पंचायती मंदिर के उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, दीपू जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन की भूमिका अहम रही।

Related posts

चतरा में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल तरीके से हनी टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर और बिहिया प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

रांची:राजमहल के राधा नगर थाना प्रभारी को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगो की दर्दनाक मौत पर सांसद सुदामा प्रसाद ने जताया दुख,पहुंचे सदर अस्पताल।

rktvnews

Leave a Comment