RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की प्रमुख पहलों से अवगत कराया।

उपराष्ट्रपति ने भारत को वैश्विक विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने को लेकर मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 22 अक्टूबर।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को संसद भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की प्रमुख पहलों और गतिविधियों से अवगत कराया गया। चर्चा में विनिर्माण और विदेशी व्यापार की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ व्यावसायिक संचालन को आसान बनाने, भारत की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और देश को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी पहलों पर भी चर्चा हुई।
जिन पहलों पर चर्चा की गई उनमें मेक इन इंडिया, पीएलआई योजना, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, स्टार्ट-अप इंडिया, राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन, एफटीए, एक जिला एक उत्पाद, औद्योगिक गलियारे, एसईजेड और बौद्धिक संपदा अधिकारों का संरक्षण शामिल थे।
उपराष्ट्रपति ने भारत को विनिर्माण और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने में मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की और नए बाजारों में प्रवेश की उसकी पहल की भी सराहना की। उन्होंने विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए सभी विभागों में समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।

Related posts

महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण!भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

सीनेट सदस्य विनोद कुमार सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र!मामला अतिथि प्राध्यापकों के अवकाश का।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

आस्था व विश्वास का केंद्र है सिद्धनाथ बैजू बाबा का शिव मंदिर।

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

Leave a Comment