RK TV News
खबरें
Breaking News

राजगढ़: पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न।

राजगढ़/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 21 अक्टूबर।राजगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, रक्षित निरीक्षक उर्मिला चौहान, जनप्रतिनिधिगण, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा देशभर के शहीदों की नामावली वाचन से किया गया। इसके पश्चात परेड कमांडर सूबेदार दीपक रघुवंशी एवं टू आई/सी सूबेदार प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जवानों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथियों सहित सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को नमन किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

बागपत:नवनिर्माण के 9 वर्ष: बदल रहा है उत्तर प्रदेश, योजनाओं से सशक्त हो रहा हर वर्ग।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित फैंसी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान : अरुण साव

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पुत्ताण्डु के पावन अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

Leave a Comment