RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के द्वारा गणतंत्र की जननी वैशाली गढ़ के प्रांगण मे “प्रतीक चिह्न” व शुभंकर का हुआ भव्य लोकार्पण।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)19 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन वैशाली द्वारा प्रतीक चिह्न(Logo) का अनावरण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने गणतंत्र की जननी वैशाली गढ़ के प्रांगण मे “गणतंत्र जनतंत्र लोकतंत्र” का जिला स्तरीय “प्रतीक चिह्न”(Logo) एवं शुभंकर “हाजीपुर की मैं हूं पहचान, आओ मिलकर करें मतदान” का भव्य लोकार्पण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्कूली छात्राओं एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण की मौजूदगी में बुद्ध स्मयक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप वैशाली परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए पूरे जिला में चलाये जा रहे गतिविधियों का ‘प्रतीक चिह्न’(Logo) जारी किया। प्रतीक चिन्ह में वैशाली के बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप के साथ साथ वैशाली जिला अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदान की तिथि भी अंकित हैं। प्रतीक चिह्न(Logo) में लिखा है “गणतंत्र जनतंत्र लोकतंत्र” बज्जिका भाषा मे लिखा है गणतंत्र जननी वैशाली ‘छौ नवम्बर 2025 के वोट देवे जरूर अईह’।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला में 6 नवंबर को मतदान है जिसके मद्देनजर इस चुनाव में जन भागीदारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन वैशाली द्वारा प्रतीक चिह्न Logo के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को 6 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की अपील की जा रही है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के स्वीप गतिविधियों में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर क्विज, निबंध, रंगोली, दीपोत्सव सम्बंधी प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। सभी मतदाता स्वयं और दुसरे को भी प्रेरित कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है।
प्रतीक चिह्न एवं शुभंकर का लोकार्पण के दौरान जिला पदाधिकारी वैशाली ने बताया कि, पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा था। उन्होंने ऐसे केंद्रों की पहचान कर वहां के मतदाताओं को बेहतर ढंग से जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत उपर ले जाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Related posts

सारण:Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहल।

rktvnews

भोजपुर:प्रेम पंकज के निधन पर बड़हरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा की हरियाणा मे ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर मे शांतिपूर्ण सफल चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

देवघर :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा मंडल कारा चतरा में चलाया गया छापेमारी अभियान।

rktvnews

Leave a Comment