RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार विरासत विकास समिति सभापति प्रेम कुमार ने बिहियाँ और जगदीशपुर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)04 जून। बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार द्वारा भोजपुर जिला स्थित तीर्थ स्थलों यथा- मां महथीन माई मंदिर बिहिया तथा जगदीशपुर बाबू बीर कुंवर सिंह किला मैदान स्थल का भ्रमण किया गया तथा वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त किया गया। माॅ महथीन माई मंदिर के अध्यक्ष द्वारा सभापति से मांग किया गया कि विवाह के समय माई के दरबार में अनेकों श्रद्धालु आते हैं जिनके रहने व आवासन की कमी हो जाती है इस हेतु 5-10 रूम की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया तथा मंदिर तक रास्ते का चौड़ीकरण करने का भी अनुरोध किया साथ ही बिजली 24 घंटा रहे हेतु इसकी व्यवस्था करने अनुरोध किया। सभापति द्वारा उनके इस मांग को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिए गया।जगदीशपुर बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर सबसे पहले सभापति द्वारा माल्यार्पण किया गया।निरीक्षण में देखा गया कि वहां के म्यूजियम में पानी से रिसाव हो रहा है उसको मेंटेनेंस की जरूरत है तथा सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वाल ऊंचा करने हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन सभापति द्वारा दिया गया।
भ्रमण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता भोजपुर,अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर,प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर सहित जिले एवं प्रखंड के कई पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

डॉ० राम मनोहर लोहिया

rktvnews

पुलिस ने किया 90 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट,जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

rktvnews

गढ़वा: भारतीय वायुसेना में भर्ती रैली : 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक।

rktvnews

Leave a Comment