RK TV News
खबरें
Breaking News

बलिया:रावण वध और भरत मिलाप का मंचन।

RKTV NEWS/बलिया (उत्तर प्रदेश)18 अक्टूबर।रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर बलिया द्वारा संचालित हो रहे रामलीला का शुक्रवार को रावण वध, भरत मिलाप का सफल मंचन किया गया। रामलीला का संचालन व निर्देशन टनमन सिंह (प्रबंधक) ने किया। डॉo आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने बताया कि रामलीला के अंतिम दिन रावण का इक्यावन फुट का रावण का पुतला रामलीला के ही कलाकारों द्वारा तैयार किया गया था। आशीष सिंह के नेतृत्व में उनकी बाल मंडली नीरज गोंड, हीरामन गोंड, घरन सिंह, मन्नू सिंह, अर्जुन पुष्पक, भोलू पुष्पक, गोलू सिंह आदि कलाकारों ने अथक परिश्रम कर पुतले को तैयार किया था। पुतले में आर्थिक सहयोग के रूप में युवराज सिंह, अभिषेक सिंह, डब्बू पुष्पक आदि का विशेष सहयोग रहा। देर रात तक रामलीला चलती रही । दशहरा के बाद संचालित हो रहे सलेमपुर गांव की रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। रामलीला में अभिनय करने वालों में राम- आशीष सिंह , लक्ष्मण – मनीष गुप्ता, सीता – प्रदुम्न, रावण – अनुज गुप्ता, मंदोदरी – रमेश सिंह, हनुमान – राकेश सिंह, विभीषण – रमेश मिश्रा, सुग्रीव – बंटी आदि कलाकारों का अभिनय प्रसन्नसनीय रहा। विशेष सहयोग करने वालों में प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण वर्मा, स्वामीनाथ, पिंटू, विनोद, सुधाकर लाल श्रीवास्तव, नमन सिंह, प्रदीप मिश्रा, विनय वर्मा, आनंद वर्मा, विजय राजभर आदि प्रमुख रहे।

Related posts

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से की जन सुनवाई।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:गायन वादन से संगीत प्रेमियों को अनुप्राणित करना स्व जैन का अनुष्ठान रहा : डा जया जैन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment