RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:यात्री बसों में पटाखा लेकर यात्रा करने पर और भेजे जाने पर रहेगी पाबंदी।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अक्टूबर।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस स्टैंड दुमका में यात्री बसों की जांच की तथा सभी बस संचालकों को बताया कि दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान पटाखा जैसे ज्वलनशील पदार्थ की बिक्री बढ़ जाती है तथा शहर के थोक व्यापारी से ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा विक्रेता खरीद कर ले जाते हैं। ऐसी सूचना मिली है कि कुछ यात्री बसों में सीट रिजर्व कर उसपर पटाखा की बोरियां और पैकेट रखकर ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा विक्रेता को भेजा जा रहा है जो गंभीर विषय है क्योंकि इस प्रकार से पटाखा के परिवहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है तथा दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी विषय को संज्ञान में लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका ने सभी यात्री बस संचालकों से अपील किया है यात्रियों के जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी परिस्थिति में यात्री बसों से पटाखा के परिवहन की सख्त मनाही रहेगी। औचक जांच के दौरान निर्देश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राजस्थान:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार सरस मेला:देश की विरासत,संस्कृति और हुनर से नई पीढ़ी को करा रहा रूबरू।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व छात्राओं और वीरांगनाओं सहित प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्व कैलाश जोशी की जयंती पर किया पौध-रोपण।

rktvnews

Leave a Comment