RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों को उनके मूल – धन को सूद सहित वापस करो: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा /भोजपुर 26 दिसंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले सहारा इंडिया समूह के निवेशकों द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन को लेकर आज 26 दिसंबर को आरा मे प्रचार गाड़ी निकाल कर शहर के सभी चौराहों और नुकड़ पर सभा की की गई।उन्होंने बताया की सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों का मूल – धन सूद सहित लौटाने की मांग पर आंदोलन के पहले चरण मे 27 दिसंबर 2023 को भोजपुर जिला पदाधिकारी के समक्ष कलक्ट्रिएट तालाब जे.पी.स्मारक के पास होने वाले धरना को सफल बनाने की नुकड़ सभा के माध्यम से अपील की गयी।नुक्कड़ सभा बस स्टैण्ड, श्रीटोला,बहिरो,अनाईठ, चंदवा,पुलिस लाइन,मौलाबाग,कलक्ट्रिएट तालाब, रेलवे स्टेशन,अबरपुल, मिराचक,धरहरा,मोती सहित दर्जनों जगह की गयी।
आज की नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा इंडिया के फ्राड और मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते सहारा इंडिया के निवेशकों का भविष्य अंधकार के गर्त मे चला गया है.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहकारिता मंत्री आमित साह जी ने 18 जुलाई 2023 को सहारा इंडिया का पोर्टल ऐप जारी कर छोटे निवेशकों के पैसे लौटाने कि बात की थी.लेकिन कार्पोरेट परस्त मोदी सरकार की नीति ने सहारा इंडिया के निवेशकों के कागजात को ही खारिज कर उन्हें निराश किया है जबकि सहारा सेवा मे सरकार के खाते मे 24700 करोड़ रुपया जमा है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के धन को लौटाने के लिए 5000 करोड़ रुपया सरकार को रिलिज किया था पर 5000 करोड़ रुपया मे सिर्फ 208 करोड़ रुपया ही सरकार लौटा सकी और शेष रुपये की लूट जारी है।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आह्वान किया कि सहारा इंडिया के निवेशकों का पुरा धन सरकार द्वारा सूद सहित लौटाने कि मांग पर जिला पदाधिकारी के समक्ष होने वाले धरना मे 27 दिसंबर 2023 को दिन के 11बजे खाताधारक जे.पी.स्मारक कलक्ट्रिएट तालाब पहुंचने की गारंटी करें।
आज की नुक्कड़ सभा मे शामिल प्रमुख लोगों मे सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजु प्रसाद उर्फ नेता जी,राजीव रंजन, मनोज कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:दूसरा अंडर-19 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 कुल्लू मनाली में , बिहार गर्ल्स बनी उपविजेता।

rktvnews

भोजपुर:बैंक कर्मी स्व भगवान चौबे के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा।

rktvnews

झारखंड:रांची चौपाल पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गोंदा और रातू थाना में आवेदन।

rktvnews

भोजपुर : दो फरार वारंटी गए जेल

rktvnews

छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

rktvnews

गढ़वा:जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,केतार के जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवंटित लाइसेंस किया रद्द।

rktvnews

Leave a Comment