RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिले में JSLPS की दीदियों द्वारा उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त को दीवाली उपहार भेंट।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)16 अक्टूबर।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की सामुदायिक संस्थाओं से जुड़ी दीदियों द्वारा आज दुमका जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान को दीवाली उपहार हैम्पर भेंट किया गया।
दीदियों द्वारा तैयार किया गया यह उपहार हैम्पर स्थानीय उत्पादों जैसे हस्तनिर्मित दीये, मिठाइयाँ, हस्तशिल्प सामग्री, वस्त्र एवं ग्रामीण उद्यम इकाइयों से बने खाद्य उत्पादों से सुसज्जित था।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना और दीवाली जैसे पर्वों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को फैलाना था।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान ने दीदियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि JSLPS की यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ उपस्थित थीं।

Related posts

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना की स्थिति के आकलन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन।

rktvnews

बाबू जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भोजपुरी गायिकी पर थिरकती रही उंगलियां राज्यपाल की।

rktvnews

Leave a Comment