RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत को 2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी सिफारिश गर्वपूर्ण उपलब्धि : नीता अंबानी

RKTV NEWS/मुंबई(महाराष्ट्र)16 अक्टूबर।रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता एम. अंबानी ने 2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत की सिफारिश को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
श्रीमती अंबानी ने कहा, “2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की सिफारिश होना, हमारे देश की एक ऐतिहासिक और गर्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारत की खेल भावना, प्रतिभा और वैश्विक खेल शक्ति बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और इस ऐतिहासिक पहल में उनके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह क्षण हमारे उस साझा सपने की ओर एक और सशक्त कदम है — जब भारत ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा।”
उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद!” के उद्गार के साथ किया।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा।

rktvnews

बिहार: सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में “मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना” से संबंधित जिला संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं, पूनम।

rktvnews

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन व कावड़िया पथ का किया निरीक्षण।

rktvnews

फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान में बदलाव।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment