RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:नन्दलालपुरा क्षेत्र में लगभग 24 किन्नरों ने पिया जहरीला पदार्थ- जिला और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी।

पुलिस द्वारा की जा रही है मामले की जाँच।

RKTV NEWS/इंदौर(मध्यप्रदेश )16 अक्टूबर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुरा क्षेत्र में बुधवार की शाम को लगभग 24 किन्नरों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ पीने की घटना हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। सभी 24 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा पल-पल की जानकारी ली जा रही है। एमवाय अस्पताल में सभी प्रभावितों का उपचार सुनिश्चित किया जा चुका है। मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार मौजूद है। सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर्स उपचार में संलग्न है।
डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित कुल 24 किन्नरों को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावितों की तबियत ठीक होने के पश्चात उनका स्टेटमेंट लिया जायेगा और किस कारण से कौन सा पेय पदार्थ पिया गया है ? इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जायेगी। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related posts

चतरा में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एसईसीएल के कार्य संचालन की समीक्षा की; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल्स शाहाबाद से राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग के लिए मुन्ना कुमार रवाना।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र, पुणे में कृषि हैकाथॉन में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment