RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त ने सारठ प्रखंड का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 अक्टूबर।आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा सारठ प्रखंड के ग्राम पंचायत कैराबांक एवं पालोजोरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बसहा तथा जमुआ का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया। इस दौरान आवास योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया जो लाभुक योजनाओं को पूर्ण करने में दिलचस्पी नहीं ले रहें हैं उन्हें नोटिस करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रतिदिन एक पंचायत का निरिक्षण कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा में लागू नयी भुगतान प्रणाली एस एन ए स्पर्श के तहत भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आगे उपविकास आयुक्त द्वारा प्रखंड करौँ के प्राथमिक स्कूल मांझीडीह का निरिक्षण किया गया। स्कूल में बच्चों से पढ़ाई के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। पढ़ाई गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। स्कूल में पदस्थापित पारा शिक्षक काली शंकर भोक्ता का शिक्षण एवं व्यवहार उचित नहीं पाए जाने पर उनसे कारणपृक्षा करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सारठ एवं मनरेगा की जिलास्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:कोमल चिंतन की रागात्मकता है डा नीतू सिंह की रचनाओं में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:जिले में सस्टेनेबल जस्ट ट्रांज़िशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

असंतुलित हो वाहन पलटा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: रोटी बैंक की पाठशाला में बांटी गई दीपावली की सामग्रियां,बच्चों ने मनाई खुशियां।

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

Leave a Comment