RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा को सुव्यवस्थित करने का दिया गया निर्देश :उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों व सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा लेकर की जाने वाली विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सदस्यों व प्रतिनिधियों से उनके सहयोग और विचारों से उपायुक्त अवगत हुए।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके। साथ हीं श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए मंदिर प्रांगण में आवश्यक कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने की बात उपायुक्त ने कही। आगे शीघ्रदर्शनम् कूपन की व्यवस्था को और भी सुगम बनाने के उदेश्य से विभिन्न बिन्दुअेां पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री निर्मल झा, सहायक मंदिर प्रभारी सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी, डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को ले संसद में उठाऊंगा आवाज : सुदामा प्रसाद

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण हेतु कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तरारी उपचुनाव में शांति एवं निष्पक्ष मतदान को ले पुलिस अधीक्षक संग वरीय पुलिस पदाधिकारी कर रहे मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत – दर्शन-श्रवण से कृतार्थ होते हैं सभी प्राणी:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment