RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक, आवश्यक सेवा प्रदाता विभागों के कार्यालय प्रधान को 14 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

आवश्यक सेवा में सूचीबद्ध विभागों के पदाधिकारी/ कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम )13 अक्टूबर।45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव- 2025 में समावेशी मतदान कराते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का मतदान विधानसभा उप चुनाव के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया तथा यह निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित कार्यालय प्रधान 14 अक्टूबर तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी अधीनस्थों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें । उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट बहूमूल्य है, कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे।
एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं । संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के आधार पर वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर पोस्टल बैलेट कोषांग में जमा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Related posts

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आईएनएस तुशील, पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

बिना टीसी के भी सरकारी स्कूल में प्रवेश हो सुनिश्चित, अगर सरकारी स्कूल में ही धक्के खाने पड़े तो फ्री एजुकेशन का कोई मतलब नहीं – जिला कलेक्टर

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास!राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment