RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)13 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान, नॉमिनेशन एवं नामांकन प्रपत्र क्रय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई गई ।
रेंडमाइजेशन में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 300 मतदान केन्द्रों के लिए 390 बीयू, 390 सीयू एवं 420 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रेंडमाइजेशन 30 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित की जाएंगी । इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, एडीआईओ पूनम सिन्हा, ईडीएम मनीष प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

बागपत:विकास की गति से आगे बढ़ रहा बागपत, उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, प्रशासन के नवाचारों को सराहा।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा एतिहासिक : राजेश्वर पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अगस्त 24

rktvnews

चित्तौड़गढ़: वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

rktvnews

Leave a Comment