RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:बेरोजगार युवक यूवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका।

एक दिवसीय भर्ती कैंप का किया जाएगा आयोजन

जिले के बेरोजगार युवक यूवतियों से भर्ती कैंप में भाग लेने की अपील

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)12 अक्टूबर।गढ़वा जिला के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए जिला नियोजनालय, गढ़वा सुनहरा अवसर ले कर आयी है। दिनांक- 16.10.2025 (दिन-गुरुवार) को जिला नियोजनालय, गढ़वा के कार्यालय परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गढ़वा जिला के ही निजी क्षेत्र के नियोक्ता आयोजित भर्ती कैम्प में भाग ले रहे हैं। इसमें स्थानीय स्तर पर ही युवक/युवतियों को रोजगार मिलेगा। इस आयोजित भर्ती कैम्प में वनांचल एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट (बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी) गढ़वा/आई सेक्ट मेगा कौशल केन्द्र, मेराल तथा स्पन्दना स्फ्रूटी फाईनेन्स, गढ़वा, कुल तीन नियोजकों ने उक्त भर्ती कैंप में भाग लेने की सहमति प्रदान की है।
उक्त बातें जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी द्वारा बेरोजगार युवक यूवतियों के हित में साझा की गई है। साथ ही उन्होंने गढ़वा जिला के तमाम बेरोजगार युवक/युवतियों से अपील किया है कि दिनांक- 16.10.2025 को जिला नियोजन कार्यालय गढ़वा के परिसर में पूर्वाहन- 11.00 बजे से आयोजित इस भर्ती कैम्प में भाग लें एवं रोजगार का अवसर प्राप्त करें।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

rktvnews

नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन 09 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन, डालमियानगर (रोहतास) के प्रांगण में।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर ने किया दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर के ग्राम डुमरीखुर्द में लगाई ‘ग्राम चौपाल’।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment