RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अक्टूबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

rktvnews

भोजपुर:रक्षाबंधन दिवस पर बहनों ने भाइयों के कलाइयों में बांधी राखी।

rktvnews

पटना:हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली दीपों और लाइटों से जगमग रहा जहां।

rktvnews

एसएफआईओ ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नोटबंदी के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

भोजपुर:पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय : मंत्री, हरि सहनी

rktvnews

Leave a Comment