RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 702 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से भोजपुर पुलिस द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के कृष्णगढ़ थाना अंतर्गत बभनगांवा स्थित सुरेंद्र यादव के बंद घर से कुल 702 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के वक्त घर बंद पाया गया, जिसके बाद पुलिस दल ने तलाशी ली। इस दौरान काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब तस्करी, भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। जिले में निरंतर छापेमारी और वाहन जांच अभियान जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

Related posts

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में आपूर्ति (धान अधिप्राप्ति सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने किया उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर लगा 3 लाख रुपये का जुर्माना।

rktvnews

वैशाली:नागरिक सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सीजन की पहली जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार कानपुर सुपरस्टार्स: कप्तान रिज़वी के 78 रनों की बदौलत टीम ने हासिल की जीत.

rktvnews

Leave a Comment