RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

“साहित्यिक पत्रकारिता” पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभाव विषय पर परिचर्चा एवं “काव्यगोष्ठी” का आयोजन।

दानापुर/पटना ,03 जून।दिनांक 30 मई 23 को शिष्ट विनोद साहित्यिक पत्रिका के तत्वावधान में दानापुर , पटना स्थित शिष्ट विनोद कार्यालय के सभागार में हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर “साहित्यिक पत्रकारिता पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभाव” विषय पर परिचर्चा तथा काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती बिभा रानी श्रीवास्तव ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सुधा सिन्हा तथा
पत्रकार व साहित्यकार डॉ एम के मधु ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। शिष्ट विनोद पत्रिका के संपादक प्रो. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया । प्रो. सिंह रचित कथा संग्रह ” पूरा सच ” का लोकार्पण किया गया।प्रथम सत्र में परिचर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओं ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषकर सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में उपस्थित सहित्यसेवियों ने अपनी अपनी कविता एवं ग़ज़ल का पाठ किया।

Related posts

भोजपुर :संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं आगामी लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

कोल लिंकेज की नीलामी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का नीलामी कैलेंडर।

rktvnews

भोजपुर;जनता की समस्याओं को सुनना और हल करना ही हमारी प्राथमिकता:सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment