RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 46 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,गोष्ठी का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।आज 8 अक्टूबर को लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयप्रकाश स्मारक कलक्ट्री तालाब, आरा पर सुबह 7 बजे 64 वीं पुण्यतिथि माल्यार्पण और “लोक नायक अमर रहे “संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है” “सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं”।गगनभेदी नारों के साथ मनाई गई। सबसे पहले जे पी सेनानी प्रो• नीरज सिंह ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उपस्थित सभी जे पी सेनानी, के अलावे समाजिक कार्यकर्ता और रंकर्मियों ने माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उसके उपरांत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता प्रो• नीरज सिंह, संचालन समाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी अशोक मानव और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक व जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर ने किया। गोष्ठी में विषय परिवेश करते हुए अशोक मानव ने कहा कि हर साल जयप्रकाश स्मारक संस्थान के तरफ से अपने नायक की पुण्यतिथि और जयंती मनाते आ रहे है,उसी श्रृंखला में आज की गोष्ठी आयोजित की गई है।
आज का विषय था “जेपी आज और कल” ।
जेपी सेनानी सुशील तिवारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जेपी की बात को स्मरण कराते हुए कहा कि उनकी बनाई हुई संगठन छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी जिसकी उम्र सीमा 30 वर्ष था। एक बार संगठन के लोग उनके पास गए और उनसे सवाल किया कि नायक हम लोग 30 वर्ष के बाद क्या करेगें ? तो उन्होंने जबाब देते हुए कहा कि जब आप सभी को 30 वर्ष तक ये नहीं समझ सकोगे की हमे इसके बाद क्या करना है तो जाके सड़क खोदोगे।
उनका आशय यही था कि इतने दिनों में आपकी ये समझ नहीं बनेगी तो इस संगठन में रहने का क्या फायदा।
अध्यक्षीय सम्बोधन में नीरज सिंह ने जेपी के विचारों से कल आज हर क्षेत्र में जैसे:- शिक्षा , संस्कृति, स्वतंत्रता क्षेत्रों में काफी परिवर्तन हुआ है।
इसलिए जेपी के विचार हर समय समाज के लिए उपयोगी था और रहेगा। अंत मे रमाकांत ठाकुर अपनी बात रखते हुए उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए, सभा की समाप्ति की घोषणा किया। उपस्थित लोगों में रमाकांत ठाकुर, प्रो नीरज सिंह, गुलाब चंद प्रसाद, सुशील तिवारी, हरेंद्र कु बिहारी, नाथू राम, परशुराम चौधरी, सलिल भारतीय, अश्वनी सिन्हा, अशोक मानव, गंगा सिंह, भारत सिंह, इंदु देवी, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णेन्दू यादव, अनन्त चौधरी, मिंटू सिंह, छोटू सिंह, मनोज सिंह, कुंदन सिंह आदि थे।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया गाँव के कटाव के लिए एनडीए सरकार जिम्मेवार :राहुल तिवारी

rktvnews

भोजपुर: आइसा ने जीरो माइल स्तिथ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

मोतीहारी:आभा कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण !जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:दूरदर्शन पर आरा की कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी की प्रस्तुति।

rktvnews

एसएमएस स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का पूर्वाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment