RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)08 अक्टूबर।बेमेतरा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की तत्परता और सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। रविवार की रात बेरला विकासखंड के ग्राम ढाबा निवासी गर्भवती महिला हेमवती निषाद (26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में रात लगभग 10:30 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पायलट भूपेन्द्र कुर्रे और ईएमटी रामगोपाल देवांगन तत्काल एम्बुलेंस लेकर गांव ढाबा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गर्भवती महिला को सावधानीपूर्वक एम्बुलेंस में बैठाया गया और टीम तेजी से पीएचसी गुधेली की ओर रवाना हुई।
रास्ते में कुछ ही दूरी तय करने के बाद हेमवती की प्रसव पीड़ा असहनीय रूप से बढ़ गई। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए ईएमटी रामगोपाल देवांगन ने तत्काल ईआरसीपी के माध्यम से ड्यूटी डॉक्टर से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। डॉक्टर की सलाह और परिजनों की सहमति से एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका गया और प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। ईएमटी रामगोपाल ने अपने अनुभव और शांतचित्त निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक प्रसव कराया। कुछ ही क्षणों बाद एम्बुलेंस में नवजात बच्ची की किलकारी गूंज उठी, जिससे पूरे वातावरण में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रसव के पश्चात मां और बेटी दोनों को सुरक्षित रूप से पीएचसी गुधेली में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति स्वस्थ बताई गई है।
परिजनों ने 108 संजीवनी टीम के त्वरित कार्य, मानवीय संवेदना और समर्पण के लिए हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चार धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में “राम धुन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रघुपति यादव ने वार्ड सदस्य की मृत्यु पर जताया दुःख परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना!सहयोगियों संग शव यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग में आयुर्वेद प्रक्रिया पुस्तिका के मसौदा के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन।

rktvnews

Leave a Comment