RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आर्म्स स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी (भोजपुर) तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आर्म्स स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कानून-व्यवस्था के अनुकूल माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक की गई।
बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों को असत्यापित एवं सत्यापित शस्त्र अनुज्ञाप्तिधारियों की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि जिन शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का सत्यापन अब तक लंबित है, उनका सत्यापन, जांच तथा आवश्यकतानुसार निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।
पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने सभी थानों को निर्देशित किया कि शस्त्र सत्यापन और जमा कराने की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए ताकि भोजपुर जिले में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related posts

अश्लीलता की बाढ़ में बर्बाद होती युवा पीढ़ी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने तरारी प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में मांगा वोट,की जन सभाएं।

rktvnews

भोजपुर:सोनाली सिंह का ऐलान माई बहीन का होगा सम्मान।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामुदायिक सहयोग से होगा सघन पौधारोपण,पौधारोपण के बाद देखभाल की लेनी होगी जिम्मेदारी: काना राम

rktvnews

पहलगाम की गोलियाँ: धर्म पर नहीं, मानवता पर चली थीं।

rktvnews

सिवान:अंतराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment