RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)12 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का शुभारंभ किया। फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल मात्र मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज, न्याय और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर गंभीर संवाद की राह खोलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की शांत और आध्यात्मिक भूमि पर इस प्रकार के आयोजन का होना दर्शाता है कि समाज वर्तमान चुनौतियों के प्रति सजग, संवेदनशील और उत्तरदायी है। राज्यपाल ने कहा कि आज अपराध की प्रकृति तेजी से बदल रही है, जिसमें साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, ड्रग्स से जुड़े मामले और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग जैसे नए खतरे सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में युवाओं के लिए तकनीकी जागरूकता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल समाज में सतर्कता, संवेदनशीलता और नई सोच को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। राज्यपाल ने पुलिस बल के समर्पण, कठिन परिश्रम और जनसेवा की भावना की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभाती बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद, समझ और सहयोग बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।

Related posts

भारत एक विकसित राष्ट्र और विश्व की नंबर एक सैन्य शक्ति के रूप में उभरेगा: रक्षा मंत्री

rktvnews

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में आयोजित झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

सारण:सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में गए हवालात में 🤪

rktvnews

सारण:निर्वाचन आयोग ने एफएलसी को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया है- जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे।

rktvnews

Leave a Comment