RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव स्तर / निदेशक / उप सचिव स्तर के पदों के लिए लेटरल/ पार्श्व भर्ती।

RKTV NEWS/01 जून।संघ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 52/2023 दिनांक 20.05.2023 में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपी एंड टी) से प्राप्त अधियाचना के अनुसार अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव/निदेशक/उप सचिव स्तर के 20 पदों के लिए आमंत्रित आवेदन के क्रम में, निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव/निदेशक/उप सचिव के स्तर के अतिरिक्त 17 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं:

i. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

ii. ऊर्जा मंत्रालय

iii. ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय

iv. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

v. वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय

vi. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
उपरोक्त मंत्रालयों/विभागों में लेटरल/ पार्श्व भर्ती के माध्यम से तीन संयुक्त सचिवों और 14 निदेशकों/उप सचिवों की भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए विस्तृत विज्ञापन और निर्देश 3 जून, 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून, 2023 से 3 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन में उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही हैं।

Related posts

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:माले ने किया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण।

rktvnews

बिहार:रोहतास: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालश्रम के विरुद्ध किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षाविद् डॉ.आदित्य बिजय जैन को मिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नेशनल अवॉर्ड,शैक्षणिक क्षेत्रों में हर्ष।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेगा;जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment