RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचआरसी, भारत ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो जाने के समाचार पर स्वतः संज्ञान लिया।

अध्यक्ष,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और पुलिस उपायुक्त, आईजीआई हवाई अड्डा इकाई, दिल्ली को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट माँगी।
रिपोर्ट में मृतक के निकटतम परिजनों को प्रदत्त मुआवजा,यदि कोई हो, तो उसका उल्लेख अपेक्षित है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 अक्टूबर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरकर एक श्रमिक की मौत से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, एक ठेकेदार ने निर्माण कार्य के लिए उक्त श्रमिक को काम पर रखा था। खबरों के अनुसार, घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाकर घटना को दबाने की कोशिश की गई थी।
आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने अध्यक्ष, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और पुलिस उपायुक्त, आईजीआई हवाई अड्डा इकाई, दिल्ली को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह अपेक्षा की गई है कि रिपोर्ट में मृतक श्रमिक के निकटतम परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) की स्थिति भी शामिल हो।
25 सितंबर, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिक को घायल अवस्था में नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापरवाही के कारण हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का हुआ समापन।

rktvnews

बागपत:भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा एवं “BAGHPAT” सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण, नवाचारों से बदल रही बागपत की नई तस्वीर।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

भोजपुर: शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं वरिष्ठ शिक्षक पंडित काशी नाथ शुक्ल का निधन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

मुख्य धारा से कोसों दूर है महादलित समुदाय: राकेश रॉय

rktvnews

Leave a Comment