RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारीयों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्य एवं दायित्वों का दिया गया प्रशिक्षण।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।आज बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त महाराजा कॉलेज , आरा में भोजपुर जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का द्वितीय प्रशिक्षण आहूत की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलीस अधीक्षक , भोजपुर द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह – जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान के पूर्व , मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति के उपरान्त उन्हें कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई।मतदान केन्द्रों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाएं (AMF), भेदता मानचित्र , क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित करने एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रबंधन की रीढ़ होते हैं। निर्वाचन को स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में उनकी अग्रणी भूमिका होती है। प्रशिक्षण के दरम्यान निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अक्षरशः अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में उपविकास आयुक्त भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर , नोडल अधिकारी प्रशिक्षण कोषांग , एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:छठ पर्व की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:फाइलेरिया मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर उपायुक्त ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती।

rktvnews

रायपुर: रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री की शोक संवेदना।

rktvnews

रामगढ़:जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment