RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:सोन नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अक्टूबर।बड़हरा प्रखंड के बबुरा थाना क्षेत्र में सोन नदी में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशुनपुर पंचायत के सेमरा गांव निवासी विनय राय के पुत्र अर्जुन कुमार उर्फ़ रितेश कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, अर्जुन दोपहर में शौच करने के लिए सोन नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया। बबुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया।
मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई का नाम रजनीश और सबसे छोटी बहन का नाम गुड़िया कुमारी है। घटना के बाद मां अंजू देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विनय राय ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई स्थायी प्रबंध नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

05 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

कैथाप्रम दामोदरन नंबूदरी प्रतिष्ठित हरिवरसनम पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

हनुमानगढ़:कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण एक माह में कराने के निर्देश।

rktvnews

दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई!रखें गए सभी आवेदकों के आवेदन को किया गया अनुमोदित:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment