RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आवश्यक :प्रो. संजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 दिसंबर।महाराजा कॉलेज पी.जी. भूगोल विभाग द्वारा 50 शोधार्थी एवं विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में किया गय।भ्रमण दल में डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह तथा डॉ. अरविन्द कुमार सिंह के अलावा रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. अं‍किता ओझा तथा अंग्रेज़ी विभाग की डॉ. वंदना सिंह भी शामिल थीं। विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी तथा बियाडा के AGM श्री अमित कुमार को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया, जिनके सहयोग से यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l
इस भ्रमण के दौरान सबसे पहले एक्टिव फ़ूड्स की इकाई का भ्रमण किया गया जहाँ रस्क बिस्कुट बनाया जाता है l यहाँ निर्माण की सम्पूर्ण प्रकिया को समझाया गया l विद्यार्थियों ने ब्रेड बेकिंग, रस्क ड्राइंग, पैकेजिंग प्रणाली तथा स्वच्छता व कार्यबल प्रबंधन की प्रक्रियाओं का अवलोकन नजदीक से किया। इसके बाद दल ने माँ जगदम्बा एल. पी. जी. प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया lइस प्लांट में एल पी जी से चलने वाले गैस चूल्हे में सिलिंडर और चूल्हे के बीच उपयोग में आने वाली गैस पाइप के निर्माण का कार्य किया जाता है l किन कच्चे मालों का इस्तेमाल कर रबड़ शीट और फिर रबड़ शीट से कैसे रबड़ पाइप बनाया जाता है।इसके बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विद्यार्थियों ने समझा l पीनाक्स स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में 1 इंच से लेकर दस इंच के स्टील पाइप का निर्माण किया जाता है l यहाँ छात्रों ने PEB संरचनाओं, पाइपों और विभिन्न औद्योगिक स्टील उत्पादों के निर्माण, भारी मशीनरी के संचालन तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त की। अंत में, भोला राम पेपर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड में गत्ता निर्माण के लिए मोटा ब्राउन पेपर का निर्माण किया जाता है l इस औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को आर्थिक एवं औद्योगिक भूगोल की सैद्धांतिक अवधारणाओं को वास्तविक औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।
जिसपर नई शिक्षा नीति में भी बल दिया गया है l
विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे क्षेत्र-आधारित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है, जिससे छात्रों में अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा मिल सके l

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एन. टी. रामा राव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल व कुलपति ने अजय कुमार ओझा को पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

rktvnews

Leave a Comment