RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:भूमि सम्बंधी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय समय में कर रहे हैं आवेदकों से मुलाकात।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)03 अक्टूबर।जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि सम्बन्धी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदकों से सीधे मुलाकात की जा रही है। इस दौरान आवेदकों की भूमि सम्बंधी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
आज आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न अंचलों से कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 69 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि 03 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।उल्लेखनीय है कि अब तक इस व्यवस्था के अंतर्गत कुल 2862 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2584 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा 266 आवेदन पर कार्यवाही जारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक आवेदक को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से न्याय मिले तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

Related posts

भोजपुर : महिला हेरोइन तस्कर 49 पुङिया हेरोइन के साथ गिरफ्तार, गई जेल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पंजाब में यूपी-बिहार के लोगों को पलायन पर मजबूर किया जाना घोर निंदनीय एवं राष्ट्र विरोधी कदम।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 75वें संविधान दिवस से पूर्व माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पदयात्रा निकाली।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

मांगों को लेकर जन संघर्ष पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

Leave a Comment