RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:कलेक्ट्रेट में गूंजा “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे”।

विश्व अहिंसा दिवस पर बापू और शास्त्री को किया याद।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)02 अक्टूबर। “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे, पर दुःखे उपकार करे तोये, मन अभिमान न आणे रे” गांधी जी के प्रिय भजनों की धुन से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सराबोर रहा। गांधी जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हुए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों और रामधुन की शानदार प्रस्तुति दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी जी को याद करते हुए उनके सिद्धातों को आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी ईमानदारी के चलते देश को एक नई दिशा मिली।

साध्य के साथ-साथ साधन भी हो पवित्र

एडीएम उम्मेदीलाल मीना ने गांधी जी को याद करते हुए कहा कि समाज को उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। गांधी जी ने कहा था कि पाप से नफरत करनी है, पापी से नहीं। गलत रास्तों पर चलने वालों को दंडित करने से अधिक महत्वपूर्ण उन्हें उस गलत कार्य से विमुक्त करना है। गांधी जी मानते थे की साध्य के साथ-साथ साधन भी पवित्र होना जरूरी है। कार्य करने की नेक इच्छा भी महत्त्वपूर्ण है, उसी से समाज को आगे लाया जा सकता है। हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि बापू के बताए मार्गों पर चले। उन्होंने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता, जनप्रतिनिधि संजय शर्मा, एसडीएम मांगीलाल, पीएमओ डॉ. शंकरलाल सोनी, सहकारी उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सहित विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स, एनसीसी कैडैट्स, स्काउट गाइड के वॉलेंटियर्स और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:संविधान दिवस पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ।

rktvnews

राजस्थान:माइनर और मेजर ब्लॉक्स की नीलामी के लिए डेलिनियेशन कार्य में लाई जाएगी तेजी, जून माह से बनेगा मासिक ऑक्शन का रोडमेप:खान सचिव, श्रीमती आनन्दी

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

rktvnews

दुमका:जामा प्रखंड के करैला टोला में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा; 14वें व 15वें वित्त के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

Leave a Comment