RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में ‘विश्व बुजुर्ग दिवस’चतरा सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ विशेष आयोजन।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 01अक्टूबर।जिले में बुधवार को ‘विश्व बुजुर्ग दिवस 2025’ बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित हुआ, जबकि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएएएम/यूपीएचसी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एएएम) और स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) में भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन, डॉ. विनय मेहता एवं डॉ. अंकुर निषाद सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल प्रबंधन टीम व आमजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और संस्कार के आधार स्तंभ हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य और सम्मान दोनों ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने यह भी अपील किया कि छोटे-बड़े स्वास्थ्य संबंधी मामलों के लिए लोग नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ही निःशुल्क उपचार कराएं, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके।

कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता

विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर जिला सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में एचएम आशीष राज, अस्पताल प्रबंधक प्रियरंजन नीरज, कोल्ड चेन हैंडलर विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनका सम्मान भी किया गया।

जिले में हर स्तर पर आयोजन

इसी क्रम में जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर भी विश्व बुजुर्ग दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर और परामर्श सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने बुजुर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का यह आयोजन पूरे जिले में सकारात्मक संदेश लेकर आया।

Related posts

देवघर:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

उपमुख्य पार्षद समेत 7 वार्ड पार्षदों ने किया मासिक बोर्ड की बैठक का बहिष्कार।

rktvnews

भोजपुर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वेदव्यास आवास निर्माण तथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत् लाभुकों के चयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में “चकाचक होली मिलन समारोह” का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment