RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)30 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, इसलिए सभी विभाग कार्यों में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साथ ही जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु की बैठक।

rktvnews

नारनौल:पीएम व सीएम के आह्वान का दिखा असर, जिला के हर गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या पर मर्माहत।

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

पटना:बिहार सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन,ई-ऑफिस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment