RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: दुर्गा पूजा को ले डीएम और एसपी का फ्लैग मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षकमिस्टर राज के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु आरा सदर अनुमंडल क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को शांति, आपसी सद्भाव एवं सौहार्द्र बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई, ताकि दुर्गा पूजा का पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आरा सदर, अंचलाधिकारी आरा सदर, संबंधित थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Related posts

मेरी दुल्हन सी रातों को नौ लाख सितारों ने लूटा !

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जून 26

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सी-डॉट ने “महत्वपूर्ण आपदा चेतावनी और आपातकालीन अनुप्रयोगों के लिए ए आई-संचालित चैटबॉट” विकसित करने के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी की है।

rktvnews

19 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग समारोहों में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment