RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई – ट्रैक्टर समेत 100 CFT बालू जप्त।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी: आनंद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, दुमका

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय (DMO) की टीम ने गुरुवार अहले सुबह रानेश्वर थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ पर छापेमारी कर अवैध तरीके से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक, मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सूचना प्राप्त होने पर खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में सुबह करीब 5:30 बजे पथरा मोड़ पर वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान ट्रैक्टर (वाहन संख्या JH-04AC-0623) में लदे 100 CFT बालू के संबंध में चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद ट्रैक्टर को जप्त कर रानेश्वर थाना में मामला दर्ज कराया गया।
डीएमओ ने कहा कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज का खाता संचालन नहीं होने के विरोध में होगा आंदोलन: संघ

rktvnews

संसद के कलुषित परिवेश का जिम्मेवार कौन?

rktvnews

भोजपुर: आरा के रजिस्ट्री कार्यालय का नव-निर्मित पार्किंग स्थल हुआ चालू, आमजन को मिलेगी राहत।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में सिद्धों कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने मुंबई में डिजिटल इंडिया अधिनियम के सिद्धांतों पर डिजिटल इंडिया संवाद का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment