RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला वन अधिकार समिति की बैठक, 85 एकल व सामुदायिक वन पट्टा दावा अभिलेखों पर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह-अध्यक्ष जिलास्तरीय वन अधिकार समिति कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल श्री दीपक सहाय, जिला परिषद सदस्यगण, एनएचएआई एवं वन विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित सदस्य बैठक में मोजूद रहे ।
बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अन्तर्गत प्राप्त कुल 85 वन पट्टा दावा अभिलेखों पर चर्चा की गई जिनमें 11 सामुदायिक, 72 व्यक्तिगत व 2 दावा अभिलेख एनएचएआई से संबंधित थे । सभी दावा पत्रों की जिला वन अधिकार समिति के द्वारा गहन समीक्षा की गई तथा दावों की सत्यापन प्रक्रिया, भू-सीमा निर्धारण तथा दस्तावेजों की जांच के उपरांत संबंधित प्रस्तावों पर निर्णय लेने की बात कही गई । उपायुक्त द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि वन क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के सामुदायिक हित को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन सृजित करें। पूर्व में भी उन्होने प्रत्येक अंचल में 500 एकड़ जमीन सीएफआर के तहत चिन्हित करने के निर्देश सभी सीओ को दिए हैं।

Related posts

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

बागपत:बूथ लेवल अधिकारी 979 व 102सुपरवाईजरों को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर:इंद्रावती देवी के श्राद्ध कर्म पर गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:जनपद में वन पेंशनर – वन ट्री “अभियान का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment