RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 सितंबर।दुर्गापूजा-2025 को लेकर आज उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से पूजा पंडालों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर पूजा समितियों के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा का आयोजन करें। जिला प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि दुर्गापूजा के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंधन एवं सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश फिनटेक और बैंकिंग एजुकेशन में निभाएगी अहम रोल, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन से स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रैक्टिकल लर्निंग का फायदाः अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, टीसीएस

rktvnews

सागर में अवैध शराब से 23 लोगों की मौत पर जदयू ने जताया शोक,मृतक परिवारों को उचित राहत राशि देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता व अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छिन्दवाड़ा में 178.26 करोड़ रुपए के 347 विकास कार्यों की शुरूआत।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की भरतपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

rktvnews

146वें एनडीए दीक्षांत समारोह में 205 कैडेटों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।

rktvnews

Leave a Comment