RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गुलजारबाग वृद्धाश्रम में आपदा सुरक्षा माॅकड्रिल।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 सितंबर।विभिन्न आपदाओं की स्थिति में बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज 25 सितंबर को गुलजारबाग, पटना स्थित सहारा वृद्धाश्रम में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय क्षमतावर्द्धन एवं मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत,सदस्यगण पी.एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, ई. नरेन्द्र कुमार सिंह व प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित प्राधिकरण के समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का यह हिस्सा है। इसके तहत प्राधिकरण समाज के कमजोर व वंचित तबके के बच्चों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर्स और बुजुर्गों के बीच कार्य करता है।
सब इंस्पेक्टर अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में राज्य आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.) के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर ने वृद्धाश्रम के बेसहारा बुजुर्गों को प्रशिक्षित किया। समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित हो रहे इस वृद्धाश्रम के करीब दो दर्जन कर्मचारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। ये सभी स्वयंसेवी संस्था हेल्पज इंडिया से जुड़े हैं। वृद्धाश्रम के अधीक्षक दीपक कुमार सेन ने बताया कि माॅकड्रिल में यहां रह रहे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम 40 बुजुर्गों को शामिल हुए। इन्हें भूकंप, आग, शीतलहर व लू आदि से बचाव की जानकारी दी गई। यह उनके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर प्राधिकरण की ओर से संदीप कमल, आलोक रंजन, भावना सिंह, श्रवण कुमार एवं विकास कुमार मौजूद थे।

Related posts

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

rktvnews

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:महिलाओं को दस-दस हजार रूपये देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को मिले 20 हजार करोड़ रूपये।

rktvnews

भोजपुर:2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 के पहले भारत विकसित देश हो जाएगा : आर.के.सिंह

rktvnews

दरभंगा:06- मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शेष दो विधानसभा क्षेत्र को लेकर किया गया जिला नियंत्रण कक्ष का गठन।

rktvnews

राजस्थान:संरक्षण क्षमता महोत्सव “सक्षम” 2025 आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment