RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

प्रथम दिन असुरों का अत्याचार और राम के जन्म का दृश्य दर्शाया गया।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 सितंबर।400 वर्ष पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला के मंच पर बनारस के कलाकारों द्वारा असुरों का अत्याचार और श्री राम के जन्म का दृश्य का मंचन किया गया. सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों एवं मुख्य अतिथी डॉ के एन सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उसके बाद आएं अतिथियों का सत्कार किया गया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला देखने आए हुए थे संस्था के अध्यक्ष सोनू राय ने कहा की राम के आदर्श का पालन हमारे युवा पीढ़ी को करना चाहिए जिससे जीवन सफल हो. उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने आए हुए दर्शकों का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे आग्रह किया. काशी बनारस से आए हुए मंडली द्वारा मंचन पर दर्शक भाव विभोर हो गए. राम के जन्म के पश्चात जय श्री राम के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. संस्था के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे निवेदन किया कि वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दें रोटी बैंक के सारे सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए मंच का संचालन दिलीप गुप्ता ने किया.
कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनू राय, सहसंयोजक उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव शंभू नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय महासेठ ,उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभूनाथ केसरी और संरक्षक मंडल में श्री 108 महंत किंकर दास ,लाल दास राय, हाकिम प्रसाद ,लक्ष्मी नारायण राय, श्याम नारायण बेड़िया, प्रेम पंकज, केदार प्रसाद ,रामेश्वर प्रसाद, रामजी प्रसाद रमाकांत सिंह, गोपाल प्रसाद, पुतुल जी , मीडिया प्रभारी पंकज प्रभाकर कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Related posts

मध्यप्रदेश:गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल आरा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया करा रहे हैं योगाभ्यास।

rktvnews

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

Leave a Comment