RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 सितंबर।भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर एवं भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रातः समय में भगवान जिनेन्द्र प्रभु का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं वृहद शांतिधारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात चंद्रप्रभु मंदिर से महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तक घटयात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा मंगल कलश में जलभरी कर घटयात्रा पुनः चंद्रप्रभु मंदिर प्रांगण पहुंची। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं देवी ज्वालामालिनी मां दिव्य आराधना, पूजन, श्रृंगार एवं गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। पंचायती मंदिर, मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, चंद्रप्रभु मंदिर, भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में दस दिवसीय अखंड दीपक श्रीजी के समक्ष, देवी मां के समक्ष एवं श्री क्षेत्रपाल जी के समक्ष भक्तों के द्वारा अखंड दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। वहीं भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में देवी सिद्धयानी मां का दिव्य आराधना, पूजन, श्रृंगार एवं गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जल मंदिर में भोपाल मध्य प्रदेश से पधारे प्रमोद जैन एवं उनकी टीम के द्वारा भक्ति संगीत, भजन, आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जल मंदिर में प्रथम दिवस के श्रृंगारकर्ता परिवार पूजा-शैलेंद्र कुमार जैन थे। देवी मां की गोद भराई के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन, चंद्रप्रभु मंदिर संयोजक डॉ शशांक जैन, जल मंदिर संयोजक मनोज कुमार जैन, पंचायती मंदिर संयोजक आकाश जैन, मुनिसब्रतनाथ मंदिर से महेंद्र किशोर जैन, दीपू जैन, नीरज किशोर जैन, रौशन चंद्र जैन, जल मंदिर में आशीष जैन, अनीश जैन, नवरात्रि संयोजिका अभिना जैन, नेहा जैन, पूजा जैन, अंजू जैन, कोमल जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आरएएस में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर दी बधाई, राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की सीख दी।

rktvnews

पटना:स्वामी जी का अध्यात्मिक संदेश दुनिया को सदा आलोकित करते रहेगा : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में खोलीं 10 नई शाखाएं ,4 राज्यों में कुल 18 शाखाएं खुलीं।

rktvnews

झाबुआ में यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित!देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं अभियंता और वैज्ञानिक:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भाजपा सलेमपुर मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी से पीएम-किसान के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी की।

rktvnews

Leave a Comment