RK TV News
खबरें
Breaking Newsखंडन

भोजपुर :बी एस डीएवी प स्कूल की जमीन किसी अन्य निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की सूचना भ्रामक है: प्रबंधन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मार्च।विगत कुछ दिनों से स्थानीय बी एस डीएवी प स्कूल के जमीन के हस्तांतरण और किसी निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की भ्रामक खबरें स्थानीय अखबारों में आई हैं। विद्यालय से जुडे़ दो हजार छात्रों व उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने इसका खंडन किया है । विद्यालय प्राचार्या ने अपने प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि इस संबंध में भूमि प्रदाता द्वारा प्रबंधन को कोई भी कानूनी सूचना (legal notice) नहीं दी गई है। विगत पच्चीस वर्षों से चले आ रहे जमीन के करारनामे को आगे जारी रखने के लिए डीएवी प्रबंधन व भूमि प्रदाता के बीच पत्राचार जारी है।
इस बीच किसी भी अन्य निजी विद्यालय द्वारा इस जमीन के अधिग्रहण की सूचना पूर्णतः भ्रामक है। बी एस. डीएवी. इस जमीन पर स्वयं के बनाये गये विद्यालय भवन में पिछले पच्चीस वर्षों से संचालित हो रहा है और आगे भी निर्वाध रूप से संचालित होता रहेगा।

Related posts

हिमालयी क्षेत्र में अभिनव कोल्ड चेन कॉन्क्लेव: एनसीसीडी ने जम्मू-कश्मीर के आर्थिक वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण युवाओं को प्राकृतिक खेती का क़ृषि विज्ञान केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

रांची:शिक्षा ही है जीवन परिवर्तन का मूलाधार है:कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में किया स्कूलों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : विविध संस्कृति, परंपरा के बावजूद हम एक हैं और एक रहेंगे : राज्यपाल

rktvnews

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

Leave a Comment