RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आर के सिंह द्वारा आरा रेलवे स्टेशन स्थित कुंवर सिंह की मूर्ति का अनावरण करना अवैधानिक :सांसद सुदामा प्रसाद

1857 के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का हुआ है अपमान।
गैर वैधानिक तरीके से मूर्ति अनावरण के लिए आर के सिंह पर मुकदमा दर्ज हो।
रेल मंत्रालय स्पष्टीकरण दे , कैसे हुआ अनावरण?

आरा सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर।आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित 1857 की लड़ाई के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह का गैर वैधानिक तरीके से मूर्ति का अनावरण उनका अपमान है. भाकपा-माले जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आज भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व सांसद ने कहा कि आरके सिंह के कार्यकाल में बाबू वीर कुंवर सिंह की मूर्ति को उल्टा लगाया गया था! सांसद सुदामा प्रसाद ने मूर्ति को सीधा करने के लिए रेल विभाग को अनेक मौकों पर पत्र लिखा.साथ ही उन्होंने मूर्ति का अनावरण करने के लिए रेल मंत्रालय सहित,संसद की रेलवे स्टैडिंग कमेटी,डीआरएम और अन्य अधिकारियों को भी पत्र लिखे. बावजूद इसके आज तक उसका विधिवत अनावरण नहीं कराया गया!लेकिन पूर्व सांसद आर के सिंह को मेरी जीत पच नहीं रही है और उसी सामंती मिजाज के रौवदाब में रहते हुए बिना किसी अनुमति के मूर्ति का अनावरण कर बाबू वीर कुंवर सिंह को सरेआम अपमानित करने का काम किया! इस पर किसी मंत्रालय एवं अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई! इसलिए मेरी मांग है कि रेल मंत्रालय इस पर अपना स्पष्टीकरण दे व उन पर अवैधानिक कार्य करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह भी मौजूद थे.

Related posts

महेंद्रगढ़:दौचाना में आएगी अटल भूजल योजना से नई क्रांति।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे सुशासन से समृद्धि की ओर बढेगा बिहार: संजय सरावगी

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

नवादा: नामांकन नाम निर्देशन पत्र देने की प्रक्रिया संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment