RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन परिसर में ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)22 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन परिसर में ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यान में स्थापित महान राजा भगीरथ की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। राजभवन स्थित ‘‘भगीरथ उद्यान’’ में लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा को 8 फीट ऊँचे ग्रेनाइट चबूतरे पर स्थापित किया गया है। इसे हरिद्वार के प्रख्यात कलाकार शिवम चौरसिया ने फाइबर और रेजिन से निर्मित किया है। उद्यान में प्रतिमा के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का भी रोपण किया गया है, जो इसे हरियाली और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण प्रदान करते हैं। इस अवसर राज्यपाल ने कहा यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा-स्तंभ है। उन्होंने कहा कि यहाँ नक्षत्र, प्रकृति, मंदिर और पर्वत मिलकर उस दिव्य संकल्प का संदेश देते हैं कि जब ध्येय लोक कल्याण हो, तो देवत्व और प्रकृति दोनों मार्ग प्रशस्त कर देते हैं। उन्होंने इस उद्यान को तैयार करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उद्घाटन से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Related posts

दुमका में नवनिर्मित जैव विविधता पार्क “चुटोनाथ पार्क” का उद्घाटन।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार।

rktvnews

आरा एल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगभग तीन केजी का युट्रस ऑपरेट कर निकाला डा दम्पति ने!चिकित्सा जगत के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि:लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

15 दिसम्बर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment