RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिला निर्वाचन विभाग की बैठक संपन्न, DEO ने दिए निर्देश।

गढ़वा जिले में मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, 47 नए मतदान केंद्र जोड़े गए।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)20 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के मतदान केंद्रों के Rationalization संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने की।

विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र

उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने बताया कि 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 455 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 488 हो गई है। इस प्रकार 33 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं। वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के 502 मतदान केंद्र अब बढ़कर 516 हो गए हैं, जिनमें 14 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर जिले में 47 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं।

प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री यादव ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बड़े बूथों को विभाजित कर छोटे मतदान केंद्र बनाए जाएँ तथा जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से कम है, उन बूथों को जोड़कर नया बूथ बनाया जाए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में ERO एवं AERO द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

भारत 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेगा और देश की सृजनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मांदर बजाते हुए कलाकारों के साथ थिरके मुख्यमंत्री।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 26

rktvnews

बागपत:विकास की गति से आगे बढ़ रहा बागपत, उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, प्रशासन के नवाचारों को सराहा।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने महंगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

Leave a Comment