RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सरकार की यह कैसी नीति?शिक्षा देने वालों को बना रही आंदोलनकारी:अवधेश कुमार

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 मई।बिहार सरकार द्वारा लाई गई अध्यापक नियमावली 2023 के प्रतिरोध में बिहार मध्यमिक शिक्षक संघ,भोजपुर का धरना आज सातवें दिन भी जारी रहा 22 मई से से 03 जून तक होने वाले इस धरने का समर्थन कांग्रेस नेता अजय सिंह एवं राजद नेता प्रिय रंजन ने भी किया था और शिक्षकों की मांगो को जायज बताते हुए अपने अपने स्तर से इनकी मांगो की पूर्ति सरकार से करवाने का आश्वासन भी दिया है।आज के धरने की अध्यक्षता करते हुए अवधेश कुमार ने कहा की यह कैसी सरकार हैं?जो शिक्षकों के महत्व को ही नही समझ रही है। इसी समुदाय के कारण देश और राज्य के भविष्य की नीव टिकी हुई है ,आज हमे अफसोस है की शिक्षा देने वाला यह समुदाय सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने पर आज अपनी जायज मांगो के लिए सड़क पर है जो सरकार के लिए शर्म की बात है साथ ही धरने को संबोधित करते हुए और शिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए अपने संबोधन में कहा की हमारा यह अहिंसात्मक आंदोलन व्यर्थ नहीं जायेगा हमारी जायज मांगो को शिक्षक संघों के अलावा सरकार के साथ की पार्टियों द्वारा भी समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमारी मांगे जायज है।

धरने को संबोधित करते अजय मिश्रा।

सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान को सरकार को वापिस लेना ही होगा और शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना ही पड़ेगा और जब तक सरकार बिना किसी शर्त के हमारी मांगों की पूर्ति नहीं करती है तब तक हमारा यह अहिंसात्मक आंदोलन जारी रहेगा।आज के धरना कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा ने किया।धरने में सचिव संतोष कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रमोद जी, मनोज ओझा, अरुण जी, अभय जी, शशि, मनमोहन, प्रेम जी, अजीत तिवारी, मनोज मंडल, अजय राय, हृषिकेश राय, राकेश रंजन, राजीव, सतेंद्र, रविशंकर, अरुण कुमार, श्याम बाबू , अजित, नंद कुमार जी, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार, भीम राय, चंद्रशेखर जी, मुकेश कुमार सहित कई शिक्षक शमिल थे।

Related posts

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

rktvnews

चतरा:जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली के नाम एक और रिकॉर्ड: फार्मर रजिस्ट्री एक लाख के पार।

rktvnews

सारण:फाइलेरिया बीमारी ने सुभाष के सपनों और उम्मीदों को कुचला, फिर भी नहीं टूटा हौसला।

rktvnews

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

Leave a Comment